मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

लखनऊः सीएम आवास के आसपास ड्रोन उड़ता देख मचा हड़कंप, फोटोग्राफर को पकड़ा

Rajni

यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार रात मुख्यमंत्री आवास के आसपास नो-फ्लाइंग जोन में संदिग्ध हालात में ड्रोन उड़ता देख हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गई।

drone
शेयर करें

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार रात मुख्यमंत्री आवास के आसपास नो-फ्लाइंग जोन में संदिग्ध हालात में ड्रोन उड़ता देख हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गई।

मुख्यमंत्री आवास जैसे महत्वपूर्ण भवन होने के चलते नो-फ्लाइंग जोन घोषित

हजरतगंज पुलिस और सुरक्षा एजेंसी ने जांच शुरू कर ड्रोन उड़ाने वाले एक फोटोग्राफर को हिरासत में ले लिया। हजरतगंज इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र के मुताबिक हजरतगंज में विधान सभा, राज्यपाल भवन और मुख्यमंत्री आवास जैसे महत्वपूर्ण भवन होने के चलते नो-फ्लाइंग जोन घोषित है।

शुक्रवार रात को नो-फ्लाइंग जोन में एक ड्रोन उड़ने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर कसमंडा हाउस में किराए पर रहने वाले अंकित सिंह को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि उन्नाव निवासी अंकित सिंह फोटोग्राफर है और फोटोशूट कर रहा था। उसको नहीं पता था कि यहां पर नो-फ्लाइंग जोन है। उसके खिलाफ सुरक्षा मानकों के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक कसमंडा हाउस में रहने वाले ही एक युवक ने छत पर से एक अज्ञात युवक द्वारा ड्रोन उड़ाए जाने की सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो जानकारी हुई कि ड्रोन उठाने वाले अंकित सिंह वहीं किराए पर रहता है और प्रोफेशनल फोटोग्राफर है।

टैग: arrest UP
शेयर करें