1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. हादसाः दिल्ली में DTC बस ने दो स्कूटी में मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

हादसाः दिल्ली में DTC बस ने दो स्कूटी में मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में केशवपुरम मेट्रो स्टेशन के पास DTC  बस ने दो स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल हो गया। बस करीब 100 मीटर तक स्कूटी और घायलों को घसीटती हुई ले गई। घायल को इलाज के लिए नजदीकी दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केशवपुरम थाना पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

By Rakesh 

Updated Date

दिल्ली। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में केशवपुरम मेट्रो स्टेशन के पास DTC  बस ने दो स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल हो गया। बस करीब 100 मीटर तक स्कूटी और घायलों को घसीटती हुई ले गई। घायल को इलाज के लिए नजदीकी दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केशवपुरम थाना पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

पढ़ें :- दिल्ली विधानसभा में 7 अगस्त से सियासी हलचल, CAG Report के साथ तीन बड़े विधेयकों पर होगी चर्चा

राजधानी दिल्ली के उत्तरी-पश्चिमी जिले के केशवपुरम मेट्रो स्टेशन के पास DTC की बस ने दो स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी दीपचंद बंधु अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया और एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

डीटीसी बस स्कूटी सहित तीनों घायलों को करीब 100 मीटर तक घसीटती रही। डीटीसी बस ने जिन दो स्कूटी को टक्कर मारी, उनमें से एक स्कूटी पर दो लोग सवार थे तो दूसरी स्कूटी पर एक शख्स था। पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के परिवारवालों को हादसे की सूचना दे दी गई। पुलिस ने डीटीसी बस को कब्जे में ले लिया है। केशवपुरम थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com