मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

दीवानगीः एक तरफा प्यार की चाहत में पहुंच गया हवालात में   

Rajni

छत्तीसगढ़ के कटघोरा के छुरी गांव में एक तरफा प्यार ने युवक को हवालात में पहुंचा दिया। पिछले 22/23 मई की रात छुरी में हुई नृशंस हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।

arrest
शेयर करें

छुरी। छत्तीसगढ़ के कटघोरा के छुरी गांव में एक तरफा प्यार ने युवक को हवालात में पहुंचा दिया। पिछले 22/23 मई की रात छुरी में हुई नृशंस हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।

कटघोरा थाने में CSP ने बताया कि हत्या का आरोपी बलराम साहू गांव की एक युवती से एक तरफा प्यार करता था और हर हाल में उसे पाना चाहता था। लेकिन युवती एक अन्य युवक संतोष देवांगन  से प्यार करती थी। यही बात बलराम को खटकती थी।

बलराम ने संतोष देवांगन को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। जब 22/ 23 की रात संतोष अपनी प्रेमिका से मिलकर रात करीब डेढ़ बजे निकला, तभी ताक में बैठे बलराम साहू ने धारदार हथियार से हमला कर संतोष को मार डाला। जिसे कटघोरा पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।

शेयर करें