पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। दिलबाग सिंह के भाई राजेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा कि राजनीति से जुड़ा होने की वजह से रेड हुई। ED सोना, चांदी , इलेक्ट्रिकल, मोबाइल की लिस्ट लेकर गई है।
Updated Date
यमुनानगर। पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। दिलबाग सिंह के भाई राजेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा कि राजनीति से जुड़ा होने की वजह से रेड हुई। ED सोना, चांदी , इलेक्ट्रिकल, मोबाइल की लिस्ट लेकर गई है।
राजेंद्र सिंह ने कहा कि मीडिया लिख रहा है कि दिलबाग सिंह के घर से 5 करोड रुपए मिले हैं। उन्होंने कहा कि मेरे भाई दिलबाग सिंह का स्टोन क्रशर है लेकिन गलत तरीके से खरीद फरोख्त दिखाया गया है। कहा कि मेरे भाई दिलबाग राजनीति करते हैं कोई कारोबार नहीं। सभी रेड विपक्ष के ऊपर हो रही है, यह केवल दिलबाग के ऊपर नहीं है।