मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

मुंबई: दाऊद की बहन हसीना के घर सहित 10 ठिकानों पर ईडी का छापा

इंडिया वॉइस

शनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के इनपुट पर दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के मुंबई स्थित घर समेत 10 दूसरे ठिकानों पर मंगलवार तड़के 4 बजे से ईडी की टीम छापेमारी कर रही है।

शेयर करें

मुंबई, 15 फरवरी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम कुख्यात दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के मुंबई स्थित घर समेत 10 दूसरे ठिकानों पर मंगलवार तड़के 4 बजे से छापेमारी कर रही है। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के इनपुट के आधार पर ये छापेमारी की जा रही है। ईडी की तरफ से छापेमारी का ब्योरा फिलहाल मीडिया को नहीं दिया गया है।

जानकारी के अनुसार एनआईए ने दाऊद इब्राहिम पर मामला दर्ज किया है। इसी आधार पर दाऊद इब्राहिम गिरोह से जुड़े लोगों की लिस्ट बनाई गई है। एनआईए की ओर से मिले इनपुट के आधार पर ईडी की टीम दाऊद की बहन हसीना पारकर के मुंबई स्थित निवास पर आज छापेमारी कर रही है। साथ ही ईडी की टीम दाऊद गिरोह से जुड़े पुराने तथा नए बदमाशों के घरों पर भी छापेमारी कर रही है।

बताया जा रहा है कि ईडी इन सभी के बैंक खाते, मोबाइल तथा कंप्यूटर आदि भी खंगाले जा रहे हैं। साथ ही दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर से भी पूछताछ की संभावना जताई जा रही है। इकबाल कासकर को ठाणे के बिल्डर से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वह तलोजा जेल में है। साथ ही ईडी व एनआईए की टीम दाऊद इब्राहिम गिरोह को संरक्षण देने वालों की छानबीन भी कर रही है। बताया जा रहा है कि ईडी व एनआईए की लिस्ट में दो नेताओं के नाम हैं, इनमें से एक मंत्री है।

उल्लेखनीय है कि दाऊद इब्राहिम गिरोह ने 12 मार्च 1993 को मुंबई में सिलसिलेवार 12 ठिकानों पर बम विस्फोट करवाया था। तब से ही दाऊद इब्राहिम देश से फरार है और विदेश से ही मुंबई समेत राज्य में अशांति फैला रहा है।

शेयर करें