Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. संकट में आप सांसदः अब होगी आमने-सामने बैठाकर पूछताछ, संजय सिंह के इन दो करीबियों को ईडी का समन

संकट में आप सांसदः अब होगी आमने-सामने बैठाकर पूछताछ, संजय सिंह के इन दो करीबियों को ईडी का समन

आप सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ईडी ने उनके दो करीबियों को पूछताछ करने के लिए समन भेजा है। मालूम हो कि दिल्ली में हुए शराब घोटाले को लेकर कोर्ट ने संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक ईडी रिमांड पर भेजा है।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। आप सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ईडी ने उनके दो करीबियों को पूछताछ करने के लिए समन भेजा है। मालूम हो कि दिल्ली में हुए शराब घोटाले को लेकर कोर्ट ने संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक ईडी रिमांड पर भेजा है।

पढ़ें :- NHRC सख्तः दूषित खाद्य पदार्थ पर आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से मांगा जवाब, बच्चों की मौत और बीमार पड़ने पर लिया ACTION

संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी को तलब किया गया है। ताकि आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा सके। अदालत ने सुनवाई के दौरान ईडी के सामने कई सवाल उठाए। राउज एवन्यू कोर्ट में विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल के सामने संजय सिंह को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया।

ईडी के वकील ने कहा कि संजय के घर से कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। गवाहों और अन्य आरोपियों से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने के लिए रिमांड स्वीकार की जाए। ईडी के वकील ने कहा कि गवाहों के बयानों के आधार पर गिरफ्तारी हुई है। गवाहों के बयान अभी हुए हैं और वे सरकारी गवाह बने हैं।

गवाह दिनेश अरोड़ा, संजय सिंह के करीबी हैं। ईडी ने मामले में 239 स्थानों पर छापा मारा है। आरोप है कि संजय के घर दो बार में दो करोड़ का लेनदेन हुआ। संजय के कर्मचारी सर्वेश ने पैसे लिए हैं। संजय सिंह के फोन से डेटा मिला है।

पढ़ें :- ACTION- श्रीराम ग्रुप के IAS कोचिंग पर 3 लाख का लगा जुर्माना, UPSC RESULT- 2022 के बारे में किया था भ्रामक दावा संस्थान द्वारा दावा किए गए 200 से अधिक चयन में से केवल 171 ही सही पाए गए
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com