मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

शिक्षा मंत्री ने एनडीए परीक्षा पास करने वालों छात्रों का बढ़ाया हौसला, 32 छात्रों ने मारी बाज़ी, 9 लड़कियां भी शामिल   

Rakesh

शहीद भगत सिंह आर्म्ड फ़ोर्सेज़ प्रिपरेटरी स्कूल ने अपने पहले ही साल में यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। एएफ़पीएस के पहले बैच के 32 छात्रों ने एनडीए की परीक्षा में बाज़ी मारी है। इनमें 9 लड़कियां भी शामिल हैं। इस शानदार उपलब्धि पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने बुधवार को झड़ौदा कलां स्थित स्कूल में जाकर छात्रों से मुलाक़ात कर प्रोत्साहित किया।

Shaheed Bhagat Singh Armed Forces Preparatory School
शेयर करें

नई दिल्ली। शहीद भगत सिंह आर्म्ड फ़ोर्सेज़ प्रिपरेटरी स्कूल ने अपने पहले ही साल में यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। एएफ़पीएस के पहले बैच के 32 छात्रों ने एनडीए की परीक्षा में बाज़ी मारी है। इनमें 9 लड़कियां भी शामिल हैं। इस शानदार उपलब्धि पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने बुधवार को झड़ौदा कलां स्थित स्कूल में जाकर छात्रों से मुलाक़ात कर प्रोत्साहित किया।

इस मौक़े पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली के शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी स्कूल के 32 छात्रों ने एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो देशभर में किसी एक स्कूल से एनडीए उत्तीर्ण करने वाले छात्रों में से एक है।

उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि दिल्ली से अधिक से अधिक छात्र अब एनडीए परीक्षा पास करेंगे और भविष्य के अधिकारी के रूप में हमारे देश को गौरवान्वित करेंगे। शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि आज एक बहुत बड़ा सपना पूरा होता दिख रहा है।

मुख्यमंत्री ने एक साल पहले जब इस स्कूल का उद्घाटन किया था तो कहा था कि ये स्कूल ग़रीब परिवारों के बच्चों के सैन्य अफ़सर बनने का सपना पूरा करेगा। हमारे शिक्षकों-बच्चों ने अपनी कड़ी मेहनत के साथ पहले साल में ही इसे सच कर दिखाया। 76 छात्रों ने परीक्षा दी और उनमें से 32 छात्रों ने ये परीक्षा उत्तीर्ण की।

आवासीय सुविधा के साथ पूरी तरह से निःशुल्क है स्कूल

बता दें कि इस साल एएफ़पीएस के कक्षा 12वीं के सभी 76 बच्चों ने एनडीए की परीक्षा दी और इनमें से 32 बच्चों ने सफलता हासिल की है। इनमें 9 लड़कियां भी शामिल हैं। दिल्ली सरकार का ये स्कूल उत्तराखण्ड स्थित सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल (स्थापना 1966) के बाद दूसरे स्थान पर है। जहां इतनी बड़ी संख्या में बच्चों ने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह स्कूल पूरी तरह से निःशुल्क है।

स्कूल में छात्रों के लिए आवासीय सुविधा भी मौजूद है। ऐसे विद्यार्थी जो एक्साइटमेंट, एडवेन्चर और चैलेन्जेस भरा करियर विकल्प चुनना चाहते हैं उन्हें अपने प्रोफेशनल एक्सपेक्टेशन को पूरा करने के लिए आर्म्ड फोर्सेज से बेहतर कोई और विकल्प नहीं है। ये छात्रों को इंडियन आर्म्ड फ़ोर्स में करियर बनाकर देश की सेवा करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है।

शेयर करें