मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेशः प्रतापगढ़ में बदमाशों ने फर्नीचर व्यापारी को मारी गोली, मौत, बच्चे को छोड़ने जा रहे थे स्कूल  

HO BUREAU

यूपी के प्रतापगढ़ जिले में बदमाशों ने फर्नीचर व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे फर्नीचर व्यापारी नईम को बाइकसवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे मौके पर ही फर्नीचर व्यापारी की मौत हो गई।

firing
शेयर करें

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में बदमाशों ने फर्नीचर व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे फर्नीचर व्यापारी नईम को बाइकसवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे मौके पर ही फर्नीचर व्यापारी की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगा दिया। पट्टी कोतवाल अलोक कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। वारदात पट्टी द्खवा मार्ग पर सेंट जेवियर स्कूल के पास हुई।

शेयर करें