मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा – यूक्रेन से लौटे छात्रों की शिक्षा पूरी करने का प्रबंध करेगी सरकार 

इंडिया वॉइस

प्रश्नकाल के दौरान गोगोई ने जानना चाहा था कि क्या सरकार यूक्रेन के पड़ोसी देशों से जुड़े विश्वविद्यालयों के साथ भारतीय छात्रों की शिक्षा पूरी करने संबंधी विषय पर चर्चा कर रही है।

Dharmendra pradhan
शेयर करें

नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सोमवार को लोकसभा में आश्वासन दिया कि सरकार यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों की शिक्षा पूरी करने का प्रबंध करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि कैसे ऑपरेशन गंगा के तहत भारत लौटे छात्रों की शिक्षा पूरी की जाए।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने कांग्रेस सदस्य गौरव गोगोई के प्रश्न के उत्तर में उक्त बातें कहीं। प्रश्नकाल के दौरान गोगोई ने जानना चाहा था कि क्या सरकार यूक्रेन के पड़ोसी देशों से जुड़े विश्वविद्यालयों के साथ भारतीय छात्रों की शिक्षा पूरी करने संबंधी विषय पर चर्चा कर रही है।

इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे उन्हें आश्वासन देते हैं कि सरकार भारतीय यात्रियों को सुरक्षित वापस लायी है। अब उन्हें शिक्षा पूरी कर डॉक्टर बनाने के लिए सभी जरूरी उपाय भी किये जाएंगे। सरकार की प्राथमिकता पहले उन्हें संकट से बाहर निकालने की थी। प्रधान ने कहा कि कांग्रेस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ऑपरेशन गंगा के लिए धन्यवाद देना चाहिए।

शेयर करें