Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि, 24 जनवरी को आएंगे भारत

गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि, 24 जनवरी को आएंगे भारत

मिस्र के राष्ट्रपति ने अक्टूबर 2015 में तीसरे भारत अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन में भाग लिया था और सितंबर 2016 में भारत का राजकीय दौरा किया था

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी आज से 26 जनवरी तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। सिसी भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ पांच मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। यह पहली बार है कि मिस्र के राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। गणतंत्र दिवस परेड में मिस्र का एक सैन्य दल भी भाग लेगा।

पढ़ें :- पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भीषण आग लगने से 300 दुकानें जलकर खाक, पढ़ें पूरी खबर

सबसे पहले मिस्र के राष्ट्रपति ने अक्टूबर 2015 में तीसरे भारत अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन में भाग लिया था और सितंबर 2016 में भारत का राजकीय दौरा किया था। भारत और मिस्र इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष मना रहे हैं। वर्ष 2022-23 में भारत की जी-20 की अध्यक्षता के दौरान मिस्र को ‘अतिथि देश’ के रूप में भी आमंत्रित किया गया है।

जानकारी के अनुसार 25 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में सिसी का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम को गणमान्य अतिथियों के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन करेंगी। राष्ट्रपति सिसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पारस्परिक हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर द्विपक्षीय बैठक और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में भाग लेंगे। विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर भी राष्ट्रपति सिसी से मुलाकात करेंगे। सिसी अपनी यात्रा के दौरान भारतीय व्यापार समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे।

भारत और मिस्र के बीच वर्षों से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं जो सभ्यतागत, सांस्कृतिक और आर्थिक सहयोग तथा दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे संबंधों में दिखाई देते हैं। ये बहुआयामी संबंध साझा सांस्कृतिक मूल्यों, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता, रक्षा क्षेत्र में सहयोग तथा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर समान दृष्टिकोण पर आधारित हैं। दोनों देश बहुपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिलकर काम करते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com