मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Election Result 2024: जहां से अखिलेश यादव को विधायकों ने दिया धोखा, बीजेपी उस सीट से हारी

up bureau

लोकसभा चुनाव 2024 कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। यूपी में सपा सबसे अधिक सीट जीती। जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेन्द्र मोदी दूसरे ऐसे व्यक्ति

Election Result 2024: जहां से अखिलेश यादव को विधायकों ने दिया धोखा, बीजेपी उस सीट से हारी
शेयर करें

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। यूपी में सपा सबसे अधिक सीट जीती। जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेन्द्र मोदी दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं जो लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। पिछले 10 सालों में यूपी में भाजपा सबसे कम सीट जीती है। इसके कई कारण बताये जा रहे हैं।

एक सर्वे पर ध्यान दें, तो भाजपा ने जहां सपा के बागी विधायकों को पार्टी में शामिल किया वहां उसे शिकस्त मिली है। राकेश प्रताप सिंह ने सपा से बगावत की भाजपा अमेठी हार गई। मनोज पांडे ने रायबरेली में सपा से बगावत की वहां बीजेपी हार गई।

इसके अलावा राकेश पांडे ने अंबेडकर नगर में बगावत की भाजपा यहां से हार गई। फैजाबाद के अभय सिंह ने सपा से बगावत की यहा भी बीजेपी हार गई। विनोद चतुर्वेदी जो कालपी से विधायक हैं, उन्होंने बगावत की जालौन बीजेपी हार गई। पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी से बगावत की कौशांबी में भाजपा हार गई। सपा नेता नारद राय ने चुनाव के समय बगावत की भाजपा बलिया हार गई। पल्लवी पटेल का भी पूरे चुनाव में कहीं पर असर नहीं दिखाई पड़ा।

शेयर करें