मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

अगस्त में होंगे उपराष्ट्रपति के चुनाव, 6 अगस्त को होंगे मतदान

इंडिया वॉइस

देश के मौजूदा उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त तक समाप्त हो जाएगा। ऐसे में उनके कार्यकाल के समाप्त होने से पहले चुनाव कराए जाएंगे, जिसके लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 29 जून 2022। राष्ट्रपति चुनाव के ऐलान के बाद ही अब उपराष्ट्रपति पद के चुनाव का भी ऐलान हो चुका है। देश के उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को समाप्त होने जा रहा है, चुनाव आयोग उससे पहले उपराष्ट्रपति के चुनाव कराएगी। उपराष्ट्रपति का चुनाव 6 अगस्त को होगा।

इस चुनाव के लिए 5 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जबकि नामांकन की प्रक्रिया 19 जूलाई तक चलेगी। इसके बाद 20 जुलाई तक उम्मीदवारों की स्क्रूटनी कर दी जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 22 जुलाई रखी गई है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए अगर मतदान की जरूरत पड़ती है, तो उसके लिए 6 अगस्त को वोट डाले जाएंगे। मतदान का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान के दिन ही वोटों की गिनती भी की जाएगी।

शेयर करें