मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

तीन घेरों की सुरक्षा में बंद हुईं ईवीएम

इंडिया वॉइस

आज राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में सभी विधानसभा इलाकों के ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा कर दिया गया है।

शेयर करें

पौड़ी,15 फरवरी। राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में समस्त विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा की गई हैं। सामान्य प्रेक्षक डॉ0 पार्थ सारथी मिश्रा (पौड़ी श्रीनगर), के ए दयानंद (लैंसडाउन व चौबट्टाखाल), राजीव रतन(कोटद्वार व यमकेश्वर), जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे तथा राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनपद पौड़ी गढ़वाल के समस्त क्षेत्रों की मशीनें स्ट्रांग रूम में डबल लॉक कर सील की गयीं। साथ ही पार्टी प्रतिनिधियों की उपस्थिति के हस्ताक्षर भी लिए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने संबंधित पार्टी प्रतिनिधियों को जनपद के सभी बूथों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन बूथों पर मतदान के समय ईवीएम में खराबी आ गई थी, उनमें दूसरी ईवीएम का प्रयोग किया गया। मतगणना दिवस पर दोनों मशीनों की काउंटिंग की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि समस्त स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। मतगणना दिवस पर राजनीतिक पार्टियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूमों का डबल लॉक खोला जाएगा। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए तीन सुरक्षा घेरे बनाए गए है। इससे किसी भी तरह की आशंका नहीं रहेगी।

शेयर करें