मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः कोरबा में हाथी ने ले ली 2 की जान, हाथियों के उत्पात से दहशत

Rakesh

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों का उत्पात थम नहीं रहा है। कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में हाथियों के हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा।

police
शेयर करें

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों का उत्पात थम नहीं रहा है।   कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में हाथियों के हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा।

मातीन दाई मंदिर के पास जंगल में करील तोड़ने गई थीं दोनों महिलाएं

कई वर्षों से कोरबा और कटघोरा वनमंडल में हाथियों के हमले जारी हैं। जन-धन के साथ संपत्ति का भी नुकसान हो रहा है। कटघोरा क्षेत्र के केंदई जंगल से करील और लकड़ी लेने गई दो महिलाओं को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया। रविवार को  कोरबी निवासी पुन्नी बाई और राजकुमारी मातीन दाई मंदिर के पास जंगल में करील तोड़ने गई थी। इस दौरान हाथी से उनका सामना हो गया।

हाथी ने दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया। हाथी के हमले से पुन्नी बाई की मौके पर मौत हो गई जबकि राजकुमारी ने हॉस्पिटल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। डीएफओ निशांत कुमार ने बताया कि दो महिलाओं की मौत के साथ एक व्यक्ति ने किसी तरह खुद को बचाया।

वन अधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर स्टाफ और अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस सिलसिले में मृत महिलाओं के परिजनों को 25 हजार रुपए की अनुकंपा राशि उपलब्ध कराई गई है। बताया कि हाथियों के हमले से लोगों को बचाने के लिए लगातार मुनादी कराई जा रही है।

वर्तमान में 40 हाथियों की उपस्थिति इस क्षेत्र में बनी हुई है। इस इलाके में हाथी के हमले में दो महिलाओं की मौत के बाद काफी दहशत बनी हुई है।

शेयर करें