मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः महेंद्रगढ़ में ईद पर भीषण हादसाः स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत, 15 घायल

HO BUREAU

महेंद्रगढ़ में ईद पर भीषण हादसा हो गया। स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत हो गई,जबकि 15 घायल हो गए। हादसे पर गृहमंत्री अमित शाह और CM नायब सिंह सैनी ने दुख जताया है। महेंद्रगढ़ के कनीना के गांव उन्हानी के पास स्कूल बस पलट गई। जीएलपी स्कूल कनीना की बस में सेहलंग, खेड़ी-तलवाना, खरकड़ा बास, धनौंदा गांव रूट के करीब 43 बच्चे बैठे थे।

school bus accident
शेयर करें

महेंद्रगढ़ । महेंद्रगढ़ में ईद पर गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत हो गई,जबकि 15 घायल हो गए। हादसे पर गृहमंत्री अमित शाह और CM नायब सिंह सैनी ने दुख जताया है। महेंद्रगढ़ के कनीना के गांव उन्हानी के पास स्कूल बस पलट गई। जीएलपी स्कूल कनीना की बस में सेहलंग, खेड़ी-तलवाना, खरकड़ा बास, धनौंदा गांव रूट के करीब 43 बच्चे बैठे थे।

इसके बाद सुबह करीब 8:30 बजे जब उन्हाणी गांव के नजदीक स्थित महाविद्यालय के पास पहुंची तो मोड़ पर चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और पेड़ से टकराने के बाद बस पलट गई। प्रत्यदर्शियों का कहना था कि बस चालक शराब के नशे में था। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। पुलिस ने गाड़ी चालक को मौके से ही हिरासत में ले लिया।

बच्चों को कनीना के एक निजी तथा उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया जबकि हादसे के महज एक घंटे बाद ही गंभीर रूप से घायल दो बच्चों ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

बस चालक धर्मेंद्र निवासी सेहलंग को मेडिकल के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि यक्षु, सत्यम व संदीप निवासी झाड़ली, वंश व दुष्यंत निवासी धनौंदा व युवराज की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चों को रेवाड़ी महेंद्रगढ़ में कनीना की निजी अस्पतालों में उपचार के लिए एडमिट कराया गया है।

शेयर करें