मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः कटापत्थर नदी में नहाने गए युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

HO BUREAU

विकासनगर जिले के डाकपत्थर चौकी अंतर्गत कटापत्थर नदी में नहाने के लिए दिल्ली व गाजियाबाद से 13 यात्रियों का ग्रुप आया था। जिसमें से मृणाल (19) पुत्र सुरेंद्र कुमार नदी में नहाने उतरा।

river
river
शेयर करें

विकासनगर। विकासनगर जिले के डाकपत्थर चौकी अंतर्गत कटापत्थर नदी में नहाने के लिए दिल्ली व गाजियाबाद से 13 यात्रियों का ग्रुप आया था। जिसमें से मृणाल (19) पुत्र सुरेंद्र कुमार नदी में नहाने उतरा।

वह तेज बहाव के कारण नदी में डूब गया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर युवक को बाहर निकाला। उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

शेयर करें