मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

Elon musk का बड़ा बयान, अब Twitter इस्तेमाल करने वाले को देने होंगे पैसे

Elon Musk ने ट्विटर का उपयोग करने वाले यूजर्स को जोरदार का झटका दिया है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा कि आने वाले समय में ट्विटर फ्री नहीं होगा। ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

Elon Musk
शेयर करें

नई दिल्ली, 4 मई 2022। टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के बाद यूजर्स को एक बड़ा झटका दिया है। एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए संकेत दिये हैं कि आने वाले समय में ट्विटर इस्तेमाल करना फ्री नहीं होगा। ट्विटर की सेवा लेने वालों को इसके लिए भुगतान करना होगा। हालांकि उन्होंने इस बात को साफ किया है सामान्य यूजर्स के लिए ट्विटर पहले की तरह ही फ्री सेवा प्रदान करेगा।

Elon Musk ने ट्वीट कर दी जानकारी

लन मस्क ने मंगलवार को कहा कि ट्विटर इंक कमर्शियल व सरकारी यूजर्स को सेवाएं प्रदान करने के लिए हर माह कुछ पैसे ले सकता है। एलन मस्क ने आज ट्वीट में लिखा है कि “कैजुअल यूजर्स के लिए ट्विटर हमेशा फ्री रहेगा, लेकिन कमर्शियल/सरकारी यूजर्स के लिए यह थोड़ी सी कीमत हो सकती है।”

एलन मस्क बदलाव करने के मूड में

ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने के बाद जानकारों का कहना है कि एलन मस्क जल्द ही कंपनी में कई बड़े बदलाव कर सकते  हैं। फिलहाल ट्विटर अपने यूजर्स को एडिट करने की सुविधा देने पर विचार कर रहा है। इसकी मदद से यूजर्स ट्वीट्स करने के बाद अपनी गलती को ठीक कर सकेंगे। इसके लिए ट्विटर एक बटन उपलब्ध कराएगा।

शेयर करें