मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
अन्य खबरें

ED का एक्शन, रक्षा बुलियन के लॉकरों पर मारा छापा, 47 करोड़ रुपये का 431 kg सोना-चांदी जब्त

इंडिया वॉइस

बैंक धोखाधड़ी: ED का एक्शन, प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को एक कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत एक सराफा कंपनी के गुप्त लॉकरों की तलाशी के बाद 47 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 431 किलोग्राम सोना और चांदी जब्त किया।

शेयर करें

Bank fraud: ED का घपलेबाज़ों के खिलाफ एक्शन, प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को एक कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत एक सराफा कंपनी के गुप्त लॉकरों की तलाशी के बाद 47 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 431 किलोग्राम सोना और चांदी जब्त किया। संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि पारेख एल्युमिनेक्स लिमिटेड नामक कंपनी के खिलाफ मामले के सिलसिले में रक्षा बुलियन और क्लासिक मार्बल्स के परिसरों पर छापेमारी की गई।

सेंट्रल एजेंसी ने इस संबंध में एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘निजी लॉकरों की तलाशी लेने पर यह पाया गया कि लॉकर का संचालन उचित मानदंडों का पालन किए बिना किया जा रहा था. कोई केवाईसी का पालन नहीं किया गया था और परिसर में कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं था और न ही परिसर में आने-जाने वालों का कोई रजिस्टर था.’ परिसर में 761 लॉकर थे, जिनमें से तीन रक्षा बुलियन के थे. उन्होंने बताया कि लॉकरों की जांच की गई तो उसमें से दो लॉकरों में 91.5 किलो सोना (बार) और 152 किलो चांदी मिली, जिसे जब्त कर लिया गया. बयान में कहा गया कि रक्षा सर्राफा के परिसर से अतिरिक्त 188 किलो चांदी भी जब्त की गई.

बता दें कि साल 2018 में पारेख एलुमिनिक्स लिमिटेड कंपनी के खिलाफ 2296 करोड रुपये का लोन फ्रॉड और मनी लांड्रिंग का मामला सामने आया था. इसी मामले की जांच में रक्षा बुलियन्स और क्लासिक मार्बल में पैसे रूट होने के लिंक सामने आने के बाद ईडी ने यह कार्रवाई की.

इस परिसर में कुल 761 लॉकर थे, जिनमें से तीन रक्षा बुलियन के थे. ईडी ने बताया, ‘लॉकरों को खोलने पर दो लॉकरों में 91.5 किलोग्राम सोना (ईंट) और 152 किलोग्राम चांदी पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया. इसके अलावा रक्षा बुलियन के परिसर से 188 किलोग्राम चांदी भी जब्त की गई.’ एजेंसी के मुताबिक, जब्त किए गए सोने-चांदी की कुल कीमत 47.76 करोड़ रुपये है.

शेयर करें