Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोलकाताः पश्चिम बंगाल में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 की मौत, कई घायल

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 की मौत, कई घायल

पश्चिम बंगाल में रविवार सुबह हुए भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। हादसे के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। हादसा उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर पुलिस थानाक्षेत्र अंतर्गत नीलगंज के मोशपोल में हुआ।

By Rakesh 

Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रविवार सुबह हुए भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। हादसे के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। हादसा उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर पुलिस थानाक्षेत्र अंतर्गत नीलगंज के मोशपोल में हुआ।

पढ़ें :- नई दिल्लीः मुठभेड़ के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बदमाश राजा उर्फ वीरा को किया गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल

पुलिस के अनुसार रविवार को मोशपोल में कई लोग पटाखा फैक्ट्री में काम कर रहे थे। उस समय अचानक फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में अब तक तीन शव मिले हैं। विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- यूपीः मिर्जापुर में विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे दर्शनार्थियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, 12 से ज्यादा घायल

बता दें कि इससे पहले मई में पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में भी अवैध पटाखा फैक्ट्री में इसी तरह का विस्फोट हुआ था, जिसमें 12 लोग मारे गए थे। दत्तपुकुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर फायर स्टेशन अधिकारी आशीष घोष ने बताया कि पांच शव बरामद किए गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com