Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. तमिलनाडु में बड़ा हादसाः  पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, 10 यात्रियों की मौत, 20 गंभीर

तमिलनाडु में बड़ा हादसाः  पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, 10 यात्रियों की मौत, 20 गंभीर

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर शनिवार तड़के भीषण हादसा हो गया। रामेश्वरम जा रही पुनालुर मदुरै एक्सप्रेस के एक कोच में भीषण आग लग गई। जिससे 10 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए।

By Rakesh 

Updated Date

चेन्नई। तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर शनिवार तड़के भीषण हादसा हो गया। रामेश्वरम जा रही पुनालुर मदुरै एक्सप्रेस के एक कोच में भीषण आग लग गई। जिससे 10 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए।

पढ़ें :- ओडिशा में जनशताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में अफरा-तफरी

रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है। जिस डिब्बे में आग लगी, वह एक प्राइवेट पार्टी यानि किसी व्यक्ति द्वारा बुक किया गया पूरा डिब्बा था। उसमें सवार सभी यात्री उत्तर प्रदेश के लखनऊ से मदुरै पहुंचे थे। दक्षिणी रेलवे ने हादस की वजह गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट को बताया। आग शनिवार सुबह करीब 5.15 बजे लगी। उस वक्त ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी थी।

गैस सिलेंडर में विस्फोट से हुआ हादसा

बताया गया कि यह एक प्राइवेट पार्टी कोच था। इसे 25 अगस्त को नागरकोविल जंक्शन पर ट्रेन संख्या 16730 (पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस) में जोड़ा गया था। डिब्बे को अलग कर मदुरै रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया गया था। इस डिब्बे में यात्री अवैध रूप से गैस सिलेंडर लेकर आए थे। इसी वजह से आग लगी।

डिब्बे में सवार यात्रियों ने 17 अगस्त को लखनऊ से यात्रा शुरू की थी। उनका 27 अगस्त को चेन्नई जाने का कार्यक्रम था। चेन्नई से उनकी लखनऊ लौटने की योजना थी। घटनास्थल पर बिखरे हुए सामान में एक सिलेंडर और आलू की एक बोरी मिली है। इससे पता चलता है कि डिब्बे में खाना पकाया जा रहा था।

पढ़ें :- पंजाबः अमृतसर में दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार की मौत, दमकल की सात गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com