1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP : एग्जिट पोल पर भड़के किसान नेता राकेश टिकैत, कह डाली ये बड़ी बात

UP : एग्जिट पोल पर भड़के किसान नेता राकेश टिकैत, कह डाली ये बड़ी बात

किसान नेता राकेश टिकैत ने एग्जिट पोल को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा की जिस देश का राजा ज्योतिष और तानाशाह हैं

By up bureau 

Updated Date

बागपत। किसान नेता राकेश टिकैत ने एग्जिट पोल को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा की जिस देश का राजा ज्योतिष और तानाशाह है उस पर एक्जिट पोल का कोई असर नहीं पड़ता।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार के लोग पहले ही 400 से ज्यादा सीट पाने का दावा कर चुके हैं। इतना ही नहीं राकेश टिकैत ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया है. सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा की चुनाव से पहले ही हार जीत का फैसला हो जाता हैं. जब ईवीएम की रिपेयरिंग की जाती हैं.तब ही हर जीत सेट कर ली जाती हैं.

साथ ही विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 90 सीट जीतकर विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 255 सीट का सर्टिफिकेट दिया गया था। जबकि जनता कहती है कि उन्होंने वोट नहीं दिया फिर बिना वोट दिए सरकार कैसे बन रही हैं,ये गणित समझने का प्रयास करें??

बता दें कि एग्जिट पोल के परिणाम के खिलाफ कई विपक्षी नेताओं ने बीजेपी पार्टी और सरकार को घेरा है। और इस बार के एग्जिट पोल को फर्जी बताया है. इस लिस्ट में राकेश टिकैत अकेले नहीं है। सपा के दिग्गज नेता शिवपाल यादव समेत इंडिया अलायंस के कई नेताओं ने इसका जिक्र करते हुए कहा कि ये सरकार तानाशाही है।

पढ़ें :- Kanpur : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल, Video वायरल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com