1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. फीफा वर्ल्ड कप: बेल्जियम ने कटाया राउंड ऑफ 16 का टिकट, सेनेगल को 3-2 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप: बेल्जियम ने कटाया राउंड ऑफ 16 का टिकट, सेनेगल को 3-2 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में बेल्जियम ने रोमांच से भरपूर मुकाबले में सेनेगल को 3-2 से हराकर अगले दौरे में अपनी जगह पक्की कर ली है। निर्धारित 90 मिनट में स्कोर 2-2 से बराबर रहने के बाद मैच का नतीजा अतिरिक्त समय में निकला, जहां यूरी टाईलेमांस का गोल बेल्जियम के लिए निर्णायक साबित हुआ।

By HO BUREAU 

Updated Date

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में बेल्जियम ने रोमांच से भरपूर मुकाबले में सेनेगल को 3-2 से हराकर अगले दौरे में अपनी जगह पक्की कर ली है। निर्धारित 90 मिनट में स्कोर 2-2 से बराबर रहने के बाद मैच का नतीजा अतिरिक्त समय में निकला, जहां यूरी टाईलेमांस का गोल बेल्जियम के लिए निर्णायक साबित हुआ। हालांकि, मैच की शुरुआत में सेनेगल की टीम बेल्जियम के डिफेंस पर हावी नजर आई।

पढ़ें :- बारिश के कारण धुला भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच, अभिषेक-अय्यर की मेहनत हुई बेकार

मैच के पहले हाफ में सेनेगल का रहा दबदबा

सेनेगल की तरफ से एक के बाद एक हमले किए गए और टीम को आखिरकार मैच के 24वें मिनट में पहली सफलता हाथ लगी। हबीब डियारा ने बेहतरीन गोल करते हुए सेनेगल को मैच में 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, इसके बाद पहले हाफ में कोई और गोल नहीं हो सका और मजबूत डिफेंस के बूते सेनेगल ने बेल्जियम को शुरुआती 45 मिनट में वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। मैच का दूसरा हाफ रोमांच से भरा रहा। 51वें मिनट में इस्माइला सार ने बेहतरीन गोल दागते हुए सेनेगल की बढ़त को 2-0 कर दिया। अब तक बैकफुट पर नजर आई बेल्जियम की टीम ने इसके बाद मैच में शानदार वापसी की। मैच के 86वें मिनट में रोमेलू लुकाकू ने बेल्जियम के लिए मुकाबला का पहला गोल दागा। इसके ठीक तीन मिनट बाद ही यूरी टाईलेमांस ने बेल्जियम की ओर से दूसरा गोल करते हुए स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया। सेनेगल की जीत की तरफ जा रहा मुकाबला 90 मिनट में 2-2 की बराबरी पर रहा।

बेल्जियम के लिए यूरी टाईलेमांस रहे मैच के हीरो

अतिरिक्त समय में दोनों ही टीमों की तरफ से कई प्रयास किए गए, लेकिन अंत में सफलता बेल्जियम को मिली। मैच के 120+ 5वें मिनट में बेल्जियम को पेनल्टी मिली, जिसका यूरी टाईलेमांस ने पूरा फायदा उठाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाने में कोई गलती नहीं की। इस जीत के साथ ही बेल्जियम ने राउंड ऑफ 16 का टिकट हासिल कर लिया है। वहीं, हार के साथ ही सेनेगल का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सफर समाप्त हो गया है।

 

Edited by : Ankit Singh

पढ़ें :- फीफा वर्ल्ड कप: कोलंबिया ने बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह, डीआर कांगो को 1-0 से हराया

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com