1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. टायर के गोदाम में लगी आग, बाहर खड़ी कार व 2 बाइक जलकर राख

टायर के गोदाम में लगी आग, बाहर खड़ी कार व 2 बाइक जलकर राख

यूपी के अलीगढ़ जिले के गांधी पार्क थाना इलाके के सिधौली में स्थित टायर के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आग की चपेट में आकर गोदाम के बाहर खड़ी कार व दो मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

By HO BUREAU 

Updated Date

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले के गांधी पार्क थाना इलाके के सिधौली में स्थित टायर के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आग की चपेट में आकर गोदाम के बाहर खड़ी कार व दो मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: केजीएमयू में भर्ती 5 बच्चों को मिली छुट्टी

तत्काल जानकारी दमकल विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

दमकल कर्मचारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। आग की चपेट में आकर गोदाम के बाहर खड़ी एक कार व दो मोटरसाइकिल जल कर राख हो गई। आग पर काबू पा लिया गया है। टायर के गोदाम में कितना नुकसान हुआ है इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com