1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Mumbai: घाटकोपर इलाके में लगी भीषण आग , 1 की मौत ,22 लोग पारेख अस्पताल में भर्ती, मौके पर मौजूद 8 दमकल की गाड़ियां

Mumbai: घाटकोपर इलाके में लगी भीषण आग , 1 की मौत ,22 लोग पारेख अस्पताल में भर्ती, मौके पर मौजूद 8 दमकल की गाड़ियां

Fire Accident: मुंबई के घाटकोपर इलाके में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है,घाटकोपर के विश्वास नाम की इमारत में जूनों पिज़ा होटल के मीटर रूम से यह आग फैली है,इस घटना के बाद फिलहाल 22 लोगो को सांस लेने में तकलीफ हो रही है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां 22 लोगो का इलाज शुरू कर दिया गया है

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Mumbai News: मुंबई के घाटकोपर इलाके में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है,घाटकोपर के विश्वास नाम की इमारत में जूनों पिज़ा होटल के मीटर रूम से यह आग फैली है,इस घटना में एक लोग की मौत हो गई है और 22 लोगो को सांस लेने में तकलीफ हो रही है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां 22 लोगो का इलाज शुरू कर दिया गया है

पढ़ें :- UPI को वैश्विक बनाने की दिशा में भारत का अगला कदम, PM मोदी बोले - बीमा और निवेश पर देना होगा जोर

घटना की खबर मिलते ही मौके पर 8 दमकल की गाड़िया पहुंच गयी है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है,मुंबई फायर ब्रिगेड ने बताया कि मुंबई के घाटकोपर में पारेख अस्पताल के पास आग लगी है,आग काफी तेजी से फैल कर भीषण रूप ले लिया,इस घटना में काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है,आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

मध्य मुंबई में 61 मंजिला इमारत में आग लगने के दो दिन बाद यह घटना सामने आई है. 15 दिसंबर को पूर्वाह्न पौने 11 बजे करी रोड इलाके में स्थित ‘वन अविघ्न पार्क’ इमारत के 22वें तल से लगनी शुरू हुई आग पर अपराह्न एक बजकर 50 मिनट पर काबू पा लिया गया. आग बुझाने के दौरान दो दमकलकर्मी मामूली रूप घायल हो गए थे.

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com