मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

सिंगरौली में गोलीकांडः  विधायक के बेटे ने आदिवासी युवक पर चलाई गोली

Rakesh

मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक के बेटे ने आदिवासी युवक पर गोली चला दी। आदिवासी युवक को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया।

Firing in Singrauli
शेयर करें

सिंगरौली। मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक के बेटे ने आदिवासी युवक पर गोली चला दी। आदिवासी युवक को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। घटना सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के बूढ़ी माई मंदिर का है।

जहां गाड़ी पास करने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद विधायक राम लल्लू के बेटे ने अपनी ही पिस्टल से आदिवासी युवक के ऊपर गोली दाग दी। घटना में आदिवासी युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक का नाम सूर्या खैरवार है।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने आदिवासी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। विधायक के बेटे पर यह कोई नया मामला नहीं है। इसके पहले भी विधायक के बेटे ने वन विभाग के कर्मियों के ऊपर गोली चलाई थी। इस मामले में आरोपी विवेक वैश्य जमानत पर रिहा है।

शेयर करें