मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

जयंती पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित

HO BUREAU

यूपी के जौनपुर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। कार्यक्रम में पहुंचे राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी व BJP प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह समेत कई लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

Flowers offered on the statue of brave Shiromani Maharana Pratap on his birth anniversary
Flowers offered on the statue of brave Shiromani Maharana Pratap on his birth anniversary
शेयर करें

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। कार्यक्रम में पहुंचे राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी व BJP प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह समेत कई लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

इस मौके पर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि इतिहास में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पहचान महान योद्धा के तौर पर होती है। महाराणा प्रताप बचपन से ही बहादुर, न्यायप्रिय, कुशल प्रबंधक व संगठनकर्ता थे।

उनकी महानता और वीरता की चर्चा देश-विदेश में फैली थी। वहीं मैनपुरी में बीते दिनों हुई घटना में महाराणा प्रताप की प्रतिमा को अराजकतत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने के सवाल पर राज्यमंत्री ने कहा कि यह घटना निंदनीय है। जांच कराकर हमारी सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

शेयर करें