मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
अन्य खबरें

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी में शामिल, अपनी पार्टी का भी किया विलय

इंडिया वॉइस

कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ उनके बेटे रण इंदर सिंह, बेटी जय इंदर कौर और पूर्व विधायक करण कौर समेत कई नेता भी बीजेपी में शामिल हुए.

शेयर करें

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. इस दौरान अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी बीजेपी में विलय कर दिया.

कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचे.केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अमरिंदर सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई.इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, भाजपा नेता सुनील जाखड़ और भाजपा पंजाब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा भी मौजूद रहे.अब सूत्रों से पता चला है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष या फिर किसी राज्य का गवर्नर बनाया जा सकता है.

कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ उनके बेटे रण इंदर सिंह, बेटी जय इंदर कौर और पूर्व विधायक करण कौर समेत कई नेता भी बीजेपी में शामिल हुए. खबरों के मुताबिक, उनकी सांसद पत्नी परनीत कौर कांग्रेस में ही रहेंगी.

अमरिंदर सिंह के भाजपा ज्वाइन करने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हमारा मानना है कि देश के सही सोच वाले लोगों को एक होना चाहिए. पंजाब जैसे संवेदनशील राज्य को सावधानी से संभाला जाना चाहिए.

शेयर करें