मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बड़ी खबर

कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान पुलिसवालों से बदतमीजी करने के आरोप में गिरफ्तार

इंडिया वॉइस

Asif Khan: दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया गया है, उन पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर के साथ बदतमीजी की और गाली-गलौज की और धमकी भी दी। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

शेयर करें

Asif Khan: दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया गया है, उन पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर के साथ बदतमीजी की और गाली-गलौज की और धमकी भी दी। पूर्व विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वो एक सब इंस्पेक्टर को गाली देते धक्का-मुक्की करते और उसे भूत बनाने की बात करते दिखाई दिए।

आपको बता दें कि, आसिफ खान शाहीनबाग (Shaheen Bagh) में एक नुक्कड़ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे कि उसी बीच एक एसआई (SI) ने चुनाव आयोग (Election Commission) की अनुमति के बारे में पूछा. एसआई की इस बात पर आसिफ खान आग बबूला हो गए और उनके साथ बदसलूकी की. पूर्व विधायक ने ना केवल गाली गलोच की बल्कि धक्का-मुक्की कर ये तक कहा कि वो उसे भूत बना देंगे.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ देखने को मिल रहा है कि एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी लोगों के बीच में खड़े हैं और आसिफ लाउडस्पीकर के जरिए उन्हें धमका रहे हैं. इस दौरान आसिफ के समर्थ इन पुलिसकर्मियों को धक्का देते भी दिखाई दिए. वीडियो के सामने आने के बाद शाहीनबाग पुलिस ने सब इंस्पेक्टर अध्यक्ष की शिकायत पर धारा 186, 353 के तहत आसिफ खान समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.

टैग: congress
शेयर करें