1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Firozabad में पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कुशवाहा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Firozabad में पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कुशवाहा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

यूपी के फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कुशवाहा उर्फ पप्पू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।

By up bureau 

Updated Date

फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कुशवाहा उर्फ पप्पू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने बाजार के बीचों-बीच गोलियों की बौछार कर दी, जिससे विनोद कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

घटना के बाद इलाके में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिटी सौरभ दीक्षित समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने तत्काल मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि हत्यारों को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या से पूरे फिरोजाबाद जिले में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।

पढ़ें :- Kanpur : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल, Video वायरल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com