मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
अन्य खबरें

Gaziabad News:गाजियाबाद से कारोबारी आमिर खान की गिरफ्तारी,मोबाइल गेमिंग ऐप से धोखाधड़ी का मामला

इंडिया वॉइस

मोबाइल गेमिंग ऐप से धोखाधड़ी के मामले मे कारोबारी आमिर खान को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,पश्चिम बंगाल पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर के आरोपी (आमिर खान)का पता लगाया है,

शेयर करें

Gaziabad News: मोबाइल गेमिंग ऐप से धोखाधड़ी के मामले मे कारोबारी आमिर खान को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,पश्चिम बंगाल पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर के आरोपी (आमिर खान)का पता लगाया है, आरोपी आमिर खान गाजियाबाद मे अपने एक रिश्तेदार के घर छिपा था वही से उसकी गिरफ्तारी हुयी है,इसे कोलकाता पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है.

बता दे कि ,कुछ दिन पहले ही ED(ईडी) ने आरोपी(आमिर खान)के गार्डनरीच इलाके में स्थित आवास पर छापा मारकर 18 करोड़ रुपये बरामद किए थे.18 करोड़ रुपए गिनने के लिए ED(ईडी) को नोट गिनने की 8 मशीनें मंगानी पड़ी थी. इसके बाद एक ट्रक भी मंगाया गया था जिसमे स्टील की बड़ी-बड़ी टंकियां थी ,ताकि जब्त की गई नकदी को बैंक में जमा करने के लिए ले जाया जा सके.

जिस समय ED कि टिम ने आरोपी के घर पे छापा मारा था उस समय आरोपी(आमिर खान) घर पे नही था,ED के कारवाही के बाद कोलकाता पुलिस ने आरोपी को ढूंढ कर गिरफ्तार किया है,इस घटना की शिकायत पिछले साल कोलकाता पुलिस के पार्कस्ट्रीट थाने में दर्ज कराई गई थी. यह मामला तब सामने आया जब ईडी ने आमिर खान के गार्डेनरिच इलाके में स्थित घर पर छापा मार कर 18 करोड़ रुपये बरामद किए थे

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गार्डनरिच मामले के एक आरोपी आमिर खान की विदेश भागने की कोई योजना थी या नहीं, उन सभी पहलुओं की भी जांच की जाएगी. बता दें कि ईडी ने गेमिंग ऐप के जरिए धोखाधड़ी की शिकायत के बाद मनी लॉड्रिंग अधिनियम के तहत छापेमारी की थी और इस दौरान करोड़ों रुपये की बरादमगी हुई थी. इसमें 500 और 2000 रुपये के नोट थे.

शेयर करें