मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दुनिया

संयुक्त राष्ट्र में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी की तारीफ की

इंडिया वॉइस

मैक्रों ने पीएम मोदी के रूस-यूक्रेन युद्ध पर दिए बयान का समर्थन किया और कहा कि पीएम मोदी ने सही कहा था कि यह समय पश्चिम से बदला लेने का या पूर्व के खिलाफ पश्चिम का विरोध करने का नहीं है

शेयर करें

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि समरकंद में पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को सही संदेश दिया कि यह समय युद्ध का नहीं है. मैक्रों ने पीएम मोदी के रूस-यूक्रेन युद्ध पर दिए बयान का समर्थन करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने सही कहा था कि यह समय पश्चिम से बदला लेने का या पूर्व के खिलाफ पश्चिम का विरोध करने का नहीं है. मैक्रों ने माना कि यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर कोई भी देश अलग-थलग नहीं रह सकता.
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित एक द्विपक्षीय बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के दौरान कहा था कि ये युद्ध का समय नहीं है. मैंने आपसे इस बारे में पहले भी बात की थी. पीएम मोदी ने कहा-‘मुझे पता है कि आज का युग युद्ध का नहीं है.हमने इस मुद्दे पर आपके साथ कई बार फोन पर चर्चा की है .हमें आज बात करने का अवसर मिलेगा कि हम आने वाले दिनों में किस तरह शांति के मार्ग पर आगे बढ़ सकते हैं.

पीएम मोदी ने पुतिन से कहा-‘आज दुनिया, खासकर विकासशील देशों के सामने सबसे बड़ी चिंता, खाद्य सुरक्षा, ईंधन सुरक्षा, उर्वरक की है. हमें इन समस्याओं के उपाय खोजने चाहिए और आपको भी इस पर विचार करना होगा. हमें इन मुद्दों पर बात करने का मौका मिलेगा।’ फरवरी में यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच आमने-सामने की यह पहली मुलाकात थी.

वंही पुतिन ने मोदी से कहा कि वह यूक्रेन संघर्ष पर भारत की चिंताओं से अवगत हैं और रूस इसे जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा. पुतिन ने अपनी शुरुआती टिप्पणियों में कहा, ‘मैं यूक्रेन में संघर्ष पर आपकी स्थिति के बारे में जानता हूं. मैं आपकी चिंताओं के बारे में समझता हूं. मुझे पता है कि आप इन चिंताओं को साझा करते हैं और हम सभी जल्द से जल्द इन सभी का अंत चाहते हैं.’

शेयर करें