मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः मामूली कहासुनी पर दोस्त ने दोस्त की ले ली जान, दोनों आरोपी गिरफ्तार

HO BUREAU

आपसी कहासुनी में चन्दु-धनकोट नहर में 45 वर्षीय व्यक्ति की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार, 2 मोबाइल फोन व 1 रस्सी बरामद की है। व्यक्ति की गला घोंट कर हत्या करने और शव को चंदू-धनकोट नहर में फेंक कर फरार हुए दो आरोपियों को गुड़गांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

arrest
arrest
शेयर करें

गुरुग्राम। आपसी कहासुनी में चन्दु-धनकोट नहर में 45 वर्षीय व्यक्ति की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार, 2 मोबाइल फोन व 1 रस्सी बरामद की है। व्यक्ति की गला घोंट कर हत्या करने और शव को चंदू-धनकोट नहर में फेंक कर फरार हुए दो आरोपियों को गुड़गांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसीपी शिवार्चन ने बताया कि वारदात 7 मई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि चन्दु-धनकोट नहर में एक व्यक्ति का शव उतराया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसी दौरान अनिल कुमार ने मृतक की पहचान अपने बङे भाई इन्द्र साहनी के रुप में की। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर हत्यारे की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के जुर्म में 2 युवकों को काबू किया। आरोपियों की पहचान सहदेव चढ्ढा व दिनेश के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपी सहदेव चढ्ढा को सैक्टर-4, गुरुग्राम तथा दिनेश को छीतुनी गांव, जिला सिद्धार्थ नगर (उत्तरप्रदेश) से काबू  किया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दिनेश व सहदेव चढ्ढा आपस में दोस्त हैं।

शेयर करें