मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Lucknow News:छात्रा के साथ गैंगरेप का मुख्य आरोपी इमरान उर्फ मुस्तफा पुलिस मुठभेड़ में घायल,पैर में लगी गोली

इंडिया वॉइस

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में शनिवार शाम ट्यूशन पढाकर घर जा रही छात्रा के साथ गैंगरेप करने वाले मुख्य आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ मे घायल हो गया है,विभूति खंड थाना क्षेत्र के कठौता झील के पास पुलिस और इमरान का आमना-सामना बुधवार 3:30 बजे के करीब हुआ,उस समय इमरान पुलिस को देखकर फायरिंग करके भागने लगा पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में इमरान के दाहिने पैर पर गोली लगी,जिसके बाद उसे लोहिया अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है

शेयर करें

Lucknow News:राजधानी लखनऊ में शनिवार शाम ट्यूशन पढाकर घर जा रही छात्रा के साथ गैंगरेप करने वाले मुख्य आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ मे घायल हो गया है,विभूति खंड थाना क्षेत्र के कठौता झील के पास पुलिस और इमरान का आमना-सामना बुधवार 3:30 बजे के करीब हुआ,उस समय इमरान पुलिस को देखकर फायरिंग करके भागने लगा पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में इमरान के दाहिने पैर पर गोली लगी,जिसके बाद उसे लोहिया अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है

डीसीपी ने बताया कि वारदात में शामिल आकाश को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में इमरान उर्फ मुस्तफा का पता चला था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम रखा गया था। टीमे उसे तलाश रही थी। बुधवार सुबह कठौता चौराहे के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई पड़ा। सिपाहियों के रोकने पर बाइक सवार बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की। जिसमें इमरान के दाहिने घुटने में गोली लगने से वह गिर पड़ा। डीसीपी ने बताया कि घायल को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टैग: lucknow news
शेयर करें