मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

शादी समारोह में लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों का बवाल, खाने से टोका तो मचाया बवाल, फायरिंग- बमबाजी

up bureau

राजधानी लखनऊ में बीते दिन विवाह समारोह के दौरान जमकर बवाल मचा गया। लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने शादी समारोह में गदर काट दिया। मामला आईटी चौराहे के पास रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज का है।

शादी समारोह में लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों का बवाल, खाने से टोका तो मचाया बवाल, फायरिंग- बमबाजी
शेयर करें

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बीते दिन विवाह समारोह के दौरान जमकर बवाल मचा गया। लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने शादी समारोह में गदर काट दिया। मामला आईटी चौराहे के पास रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज का है। सोमवार आधी रात को वहां पर चल रही शादी समारोह के दौरान अचानक ही माहौल बदल गया। लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ की। आरोप है कि मौके पर फायरिंग और बमबाजी भी की गई। समारोह में आई महिलाओं के साथ अभद्रता और लूटपाट का भी आरोप लगा है। मेहमानों के साथ मारपीट भी की ।

शादी समारोह में बवाल की जानकारी पुलिस को दी गई। महानगर और हसनगंज समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठियां भांजकर उपद्रव कर रहे छात्रों को खदेड़ा। कुछ छात्रों को हिरासत में भी लिया गया। मनोज सोनकर कैसरगंज के रहने वाले हैं। उनके बेटे की शादी का समारोह रामाधीन इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया था। छात्रों के हमले में ऋषभ के भाई विक्रम सोनकर, विक्की और चाचा समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस उन्हें लेकर अस्पताल गई। वहां उनका इलाज कराया गया।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

दूल्हे के परिजनों पर पुलिस पर भी आरोप लगाए। मनोज सोनकर ने कहा कि बवाल होने की सूचना पुलिस चौकी को सूचना दी गई। वहां से चार-पांच पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। छात्रों के उपद्रव को देखकर वे कुछ भी कर सकने में असमर्थ दिखाई दिए। इसके बाद फोन कर अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया। कई थानों की पुलिस पहुंची तो माहौल को करीब एक घंटे बाद नियंत्रित किया जा सका।

शेयर करें