मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

हजरतगंज में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अवैध ढंग से लगवाए कट आउट, नगर निगम अधिकारी में तनाव

up bureau

राजधानी लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अवैध रूप से लगा दिए कटआउट। हजरतगंज चौराहे पर स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन और रवि बिश्नोई सहित अन्य खिलाड़ियों की बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगा दी गई है।

हजरतगंज में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अवैध ढंग से लगवाए कट आउट, नगर निगम अधिकारी में तनाव
हजरतगंज में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अवैध ढंग से लगवाए कट आउट, नगर निगम अधिकारी में तनाव
शेयर करें

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अवैध रूप से लगा दिए कटआउट। हजरतगंज चौराहे पर स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन और रवि बिश्नोई सहित अन्य खिलाड़ियों की बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगा दी गई है।

वही इसे देखकर नगर निगम अधिकारी तनाव में आ गए। चेक करवाया तो पता चला कि फ्रेंचाइजी ने नगर निगम से कटआउट और ब्रांडिंग के लिए कोई परमिशन ही नहीं ली है। सूचना मिलते ही नगर निगम और LSG फ्रेंचाइजी के लोग होर्डिंग्स को हटाने पहुंच गए। बिजली के पोल और ऊंची जगहों पर LSG के खिलाड़ियों के कटआउट लगे हैं। इसके साथ 20 कंपनियों की ब्रांडिंग भी की गई है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि हजरतगंज में गलत ढंग से कट आउट लगाए गए हैं। उन्हें हटवाया जाएगा।

नगर निगम के मुख्य कर अधिकारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि हजरतगंज में कट आउट लगाने की अनुमति नहीं ली गई है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पीआरओ का कहना है कि ब्रांडिंग के लिए ये पोस्टर शहर में लगाए गए हैं।

शेयर करें