मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

Lucknow में No Helmet, No Fuel पर प्रशासन सख्त, DM सूर्यपाल गंगवार ने दिए निर्देश

up bureau

राजधानी लखनऊ में अब यदि आप बिना हेलमेट पहने पेट्रोल भरवाने जाएंगे तो आपको वापस भेज दिया जाएगा। इस बाबत जिलाधिकारी लखनऊ ने सभी पेट्रोल पंप प्रबंधकों को आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार नो हेलमेट नो फ्यूल के तर्ज पर ही पेट्रोल की बिक्री की जाएगी। इसकी निगरानी जिला पूर्ति अधिकारी करेंगे।

शेयर करें

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अब यदि आप बिना हेलमेट पहने पेट्रोल भरवाने जाएंगे तो आपको वापस भेज दिया जाएगा। इस बाबत जिलाधिकारी लखनऊ ने सभी पेट्रोल पंप प्रबंधकों को आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार नो हेलमेट नो फ्यूल के तर्ज पर ही पेट्रोल की बिक्री की जाएगी। इसकी निगरानी जिला पूर्ति अधिकारी करेंगे।

दरअसल जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को हुई थी। इस बैठक में परिवहन विभाग के अफसरों के साथ नो हेलमेट नो फ्यूल पर चर्चा हुई थी। इस चर्चा में डीएम सूर्यपाल गंगवार ने आदेश जारी किया है। डीएम सूर्यपाल गंगवार के आदेश में पेट्रोल पंप प्रबंधकों को बिना हेलमेट पहने किसी भी दो पहिया वाहन चालक को पेट्रोल नहीं देने की हिदायत दी गई है।

यदि बिना हेलमेट के चालक पेट्रोल भरने को लेकर कोई जबरदस्ती करते हैं तो इसकी शिकायत पंप संचालक पुलिस से करेगा। आदेश के अनुसार जिलापूर्ति अधिकारी की इस नियम की निगरानी करेंगे।

दरअसल, मंगलवार को सड़क सुरक्षा को लेकर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई थी। बैठक में जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के अफसरों के अलावा जिलापूर्ति अधिकारी में शामिल हुए थे। बैठक में परिवहन आयुक्त द्वारा नो हेलमेट नो फ्यूल के कॉन्सेप्ट पर चर्चा हुई थी।

इसके बाद जिलाधिकारी ने इसे जिले में लागू करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के मुताबिक बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालक आए दिन सड़क हादसों के शिकार होते हैं। जिसमें अधिकांश लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। ऐसे में यदि पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलता है तो चालक को हेलमेट पहनना ही पड़ेगा।

शेयर करें