लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कैंट स्थित एएमसी सेंटर में चल रही अग्नि वीर सैनिक और नर्सिंग स्टाफ की लिखित परीक्षा चल रही है। एक युवक ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर एग्जाम देने पहुंचा। जिसे स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर गिरफ्तार किया है।
ब्रेकिंग लखनऊ
सेना की अग्निवीर परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई
मिलिट्री इंटेलिजेंस को शक होने पर शुरू की पूछताछ
पूछताछ शुरू होते ही अभ्यर्थी घबरा गया
जिसके बाद अभ्यर्थी ने नकल डिवाइस से करने की बात स्वीकार की
अभ्यर्थी के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया
पूरे मामले… pic.twitter.com/TXK7Bb3jo8
— India Voice (@indiavoicenews) March 10, 2025
आरोपी के पास से ब्लूटूथ डिवाइस, आधार कार्ड, सिम समेत अन्य सामान भी बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर तेज बहादुर ने बताया कि परीक्षा के दौरान एक युवक बार-बार अपनी जेब में हाथ डालकर कुछ कर रहा था। शक होने पर उसे सीट पर खड़ा किया गया। लड़के से मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने पूछताछ शुरू की तो वह घबरा गया। इसके बाद टीम ने तलाशी ली तो उसकी पैंट की जेब से ब्लू टूथ डिवाइस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी पहचान अलीगढ़ के खैर थाना स्थित उटवारा निवासी प्रवीण कुमार के रूप में हुई।
इसके बाद टीम ने उसे एग्जाम सेंटर से बाहर निकालते हुए एसटीएफ को सूचना दी। मौके पर पहुंची एसटीएफ ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने डिवाइस की मदद से नकल की बात स्वीकार की। एसटीएफ ने अन्य जानकारी जुटाई तो बताया कि उसका एक साथी बाहर से उसे उत्तर भी बता रहा था। हालांकि बाहर मौजूद लड़के को जानकारी होते ही वो फरार हो गया। इसके बाद एसटीएफ ने प्रवीण को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उसके साथी की तलाश जारी है।