मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
अन्य खबरें

Lucknow : सोते यात्रियों पर पानी डालने पर 10 हज़ार का जुर्माना, ट्रेन का इंतजार करते हुए यात्रियों पर डाला गया था पानी

up bureau

राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर आठ और नौ पर सो रहे यात्रियों को पानी डालकर उठाने के मामले में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने सफाई ठेकेदार पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह मामला बीते शनिवार का है,

Lucknow : सोते यात्रियों पर पानी डालने पर 10 हज़ार का जुर्माना, ट्रेन का इंतजार करते हुए यात्रियों पर डाला गया था पानी
शेयर करें

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर आठ और नौ पर सो रहे यात्रियों को पानी डालकर उठाने के मामले में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने सफाई ठेकेदार पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह मामला बीते शनिवार का है, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में सफाईकर्मी प्लेटफॉर्म की धुलाई के दौरान सो रहे यात्रियों पर पानी डालकर उन्हें जगा रहे थे।

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स पर तेजी से वायरल हुआ। राजू यादव नामक एक व्यक्ति ने इसे रेल मंत्रालय और डीआरएम सहित कई अधिकारियों को टैग किया। वीडियो में दिखाया गया कि सफाईकर्मी रात में प्लेटफॉर्म धोने के दौरान सो रहे यात्रियों को परेशान कर रहे थे। इस घटना के बाद उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सचिन्द्र मोहन शर्मा ने इसे गंभीरता से लिया।

डीआरएम सचिन्द्र मोहन शर्मा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सफाई ठेकेदार को 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने ठेकेदार को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को दोहराया नहीं जाना चाहिए। डीआरएम ने यह भी कहा कि यदि ऐसी शिकायत फिर से मिलती है, तो ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें