मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

लखनऊ महिला हत्याकांड के बाद CM योगी का आदेश, यूपी के सभी ऑटो ड्राइवर का होगा वेरिफिकेशन

up bureau

राजधानी लखनऊ में महिला की रेप के बाद हत्या को लेकर योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के सभी ऑटो और ई-रिक्शा ड्राइवरों का वेरिफिकेशन कराया जाएगा। जिन ड्राइवर पर मुकदमे दर्ज हैं या अपराधी प्रवृत्ति के हैं, उन पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

लखनऊ महिला हत्याकांड के बाद CM योगी का आदेश, यूपी के सभी ऑटो ड्राइवर का होगा वेरिफिकेशन
लखनऊ महिला हत्याकांड के बाद CM योगी का आदेश, यूपी के सभी ऑटो ड्राइवर का होगा वेरिफिकेशन
शेयर करें

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में महिला की रेप के बाद हत्या को लेकर योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के सभी ऑटो और ई-रिक्शा ड्राइवरों का वेरिफिकेशन कराया जाएगा। जिन ड्राइवर पर मुकदमे दर्ज हैं या अपराधी प्रवृत्ति के हैं, उन पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

बीते दिन रविवार शाम लॉ एंड ऑर्डर की मीटिंग में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा, लखनऊ में आलमबाग में बस स्टैंड से महिला को अगवा कर हत्या किए जाने की घटना रोकी जा सकती थी। लेकिन पुलिस अलर्ट नहीं थी। न ही पहले की तरह ऑटो और ई-रिक्शा ड्राइवरों पर नजर रखी गई।

सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े 75 जिलों के SP-DM को चेतावनी दी। कहा, लखनऊ जैसी घटना दोबारा किसी भी सूरत में किसी भी जिले में नहीं होनी चाहिए।

शेयर करें