मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

गाजियाबादः तेजाब पीने से बच्ची की मौत, आत्महत्या के लिए उकसाने पर आरोपी गिरफ्तार

Rajni

माता-पिता ने नाबालिग बेटी को शोएब नाम के युवक से फोन पर बातचीत करते हुए सुन लिया। इसके बाद माता पिता ने बेटी को समझाया मगर बेटी ने समझने की बजाय कुछ ऐसा कर दिया जो बेहद खौफनाक था।

arrest
शेयर करें

गाजियाबाद। माता-पिता ने नाबालिग बेटी को शोएब नाम के युवक से फोन पर बातचीत करते हुए सुन लिया। इसके बाद माता पिता ने बेटी को समझाया मगर बेटी ने समझने की बजाय कुछ ऐसा कर दिया जो बेहद खौफनाक था। मामले में शोएब नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शोएब झुग्गी झोपड़ी में रहता है। आइए पूरा मामला जानते हैं।

मामला गाजियाबाद के विजयनगर इलाके का है। 5 जुलाई को पुलिस को एक तहरीर मिली जिसमें बताया गया कि नाबालिग बच्ची ने घर के बाथरूम में रखा हुआ तेजाब पी लिया है। जिसके बाद उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया था। मगर अस्पताल में लड़की की मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की और उन नंबरों का पता लगाने की कोशिश की, जिस पर बच्ची बात करती थी। उनमें से एक नंबर शोएब अहमद का था, जो सिद्धार्थ विहार की झुग्गी झोपड़ी में रहता है। शोएब की उम्र 22 साल है।

आरोप है कि शोएब लगातार नाबालिग बच्ची को फोन करता था। जब बच्ची के पिता ने जानकारी होने पर बच्ची को शोएब से बात करने से मना किया तो बच्ची ने इसके बाद बाथरूम में रखा हुआ तेजाब पी लिया और अस्पताल में बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद से परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

पुलिस ने बुधवार रात आरोपी शोएब को बच्ची को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

शेयर करें