मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

मोदी सरकार के ‘हेट इन इंडिया’ की वजह से कई वैश्विक ब्रांड देश से कारोबार समेट रहें : राहुल गांधी

इंडिया वॉइस

मोदी सरकार आने के बाद से सात वैश्विक ब्रांडों ने अपना कारोबार देश से समेट लिए। राहुल ने कहा कि यहां 09 फैक्ट्रियां बंद हुईं 649 डीलरशिप समाप्त हो गए और 84,000 नौकरियां चली गईं।

शेयर करें

नई दिल्ली, 27 अप्रैल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार के ‘हेट इन इंडिया’ के कारण वैश्विक ब्रांड देश से धीरे-धीरे अपने कारोबार समेट रहे हैं। मोदी सरकार आने के बाद से सात वैश्विक ब्रांडों ने अपना कारोबार देश से समेट लिए। राहुल ने कहा कि यहां 09 फैक्ट्रियां बंद हुईं 649 डीलरशिप समाप्त हो गए और 84,000 नौकरियां चली गईं।

राहुल ने बुधवार को ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “हेट-इन-इंडिया और मेक-इन-इंडिया एक साथ नहीं रह सकते” हैं। राहुल ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में जिस तरह से वैश्विक ब्रांडों ने भारत से अपने कारोबार समेटे हैं वह चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में शेवरले ने देश से अपना कारोबार समेटा, वर्ष 2018 में मैन ट्रक्स, 2019 में फिएट और यूनाइटेड मोटर्स, 2020 में हार्ले डेविडसन, 2021 में फोर्ड और 2022 में डैटसन कंपनी ने भारत में अपना कारोबार बंद कर दिए।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने मंगलवार को भी रोजगार के मुद्दे पर भारत सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि 75 सालों में पीएम मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनके मास्टर स्ट्रोक से 45 करोड़ से अधिक लोग नौकरी पाने की उम्मीद ही छोड़ चुके हैं।

शेयर करें