मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
अन्य खबरें

गोवा के सीएम सावंत का पलटवार, कहा- कांग्रेस को देश बांटने की है आदत

इंडिया वॉइस

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कांग्रेस पर किया पलटवार ,कहा कांग्रेस को देश को बांटने की आदत है, लेकिन भाजपा और आरएसएस ने हमेशा भारत जोड़ने की बात की है.

शेयर करें

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया, सावंत ने कहा कि कांग्रेस को देश को बांटने की आदत है, लेकिन भाजपा और आरएसएस ने हमेशा ही ‘भारत जोड़ने’ की बात की है.साथ ही उन्होनें कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये भारत जोड़ो यात्रा न होकर कांग्रेस जोड़ो यात्रा है.वे आरएसएस की वर्दी जलाकर हीनता का माहौल पैदा कर रहे हैं. साथ ही प्रमोद सांवत ने कहा कि , ‘मैं इस कांग्रेस नीति की निंदा करता हूं

गोवा सीएम का यह बयान तब आया है जब सोमवार को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर आरएसएस का एक पोस्टर पोस्ट किया था, इसमें आरएसएस के वर्दी को जलते हुए दिखाया गया था. इस पोस्टर के बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोला था.

आरएसएस ने किया था पलटवार

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने कांग्रेस द्वारा किए गए खाकी शॉर्ट्स की एक जलती तस्वीर के ट्वीट पर पलटवार किया था. आरएसएस के संयुक्त महासचिव मनमोहन वैद्य ने सोमवार को कहा कि वो नफरत के जरिए लोगों को जोड़ना चाहती है, पार्टी की पिछली पीढ़ियों ने भी संघ के लिए नफरत को बरकरार रखा है. इसके बावजूद संघ हमेशा आगे बढ़ा है, समाज का उसे प्यार मिला है.

शेयर करें