मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : कड़ाके की ठंड के बीच CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार

up bureau

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे का आज दूसरा दिन है

Gorakhpur : कड़ाके की ठंड के बीच CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार
Gorakhpur : कड़ाके की ठंड के बीच CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार
शेयर करें

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे का आज दूसरा दिन है सीएम योगी ने सुबह पूजा अर्चना करने के बाद गौशाला गए और जहां पर उन्होंने गायों की सेवा की इसके बाद महंत दिग्विजय नाथ स्मृति सभागार में कड़ाके की ठंड में अपनी समस्याओं को लेकर दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों से सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। एक-एक फरियादी के पास वह खुद गए आत्मीयता के साथ उनकी प्रार्थना पत्र को लिया और पढ़कर मौके पर मौजूद अधिकारियों को निस्तारण करने का निर्देश दिया। कड़ाके की ठंड में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता के दुख दर्द को समझने के लिए वह भी जनता दर्शन के लिए पहुंचे। जनता ने भी अपने गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अपनी समस्याओं का पिटारा खोला तो उन्होंने पूरी तरीके से अस्वस्थ किया कि आपकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान होगा। फरियादियों ने इलाज के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के धन की मांग की तो उन्होंने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा ,जमीन से संबंधित समस्याओं को भी मुख्यमंत्री के सामने फरियादियों ने रखा। उन्होंने अधिकारियों से जांच कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया । मुख्यमंत्री के जनता दरबार में कमिश्नर अनिल ढींगरा, जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश ,एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी मौजूद रहे।

शेयर करें