मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

एक और बड़ी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है सरकार, वित्त मंत्रालय ने FSNL के विनिवेश के लिए बोलियां आमंत्रित कीं

इंडिया वॉइस

दीपम की ओर से जारी बयान के मुताबिक भारत सरकार प्रबंधन नियंत्रण के हस्तांतरण के साथ रणनीतिक बिक्री के जरिए MSTC लिमिटेड की 100 फीसदी अनुषंगी कंपनी FSNL का विनिवेश करने जा रही है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 31 मार्च। केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की एक और बड़ी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है। सरकार MSTC लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी फैरो स्क्रैन निगन लिमिटेड (FSNL) में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच रही है। इसके लिए वित्त मंत्रालय ने बोलियां आमंत्रित की हैं।

गुरुवार को वित्त मंत्रालय के निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने कहा कि फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (FSNL) में भारत सरकार की पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए बोलियां आमंत्रित की गई हैं। इसके लिए रुचि पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 5 मई, 2022 है।

दीपम की ओर से जारी बयान के मुताबिक भारत सरकार प्रबंधन नियंत्रण के हस्तांतरण के साथ रणनीतिक बिक्री के जरिए MSTC लिमिटेड की 100 फीसदी अनुषंगी कंपनी FSNL का विनिवेश करने जा रही है। BDO इंडिया LLP प्रस्तावित लेन-देन सलाहकार के रूप में इस विनिवेश के लिए काम कर रही है।

गौरतलब है कि MSTC की अनुषंगी FSNL का गठन साल 1979 में किया गया था। भारत सरकार को एफएसएनएल की रणनीतिक बिक्री वित्त साल 2022-23 में पूरी होने की उम्मीद है। सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विनिवेश से 65 हजार करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।

शेयर करें