Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः कांग्रेस संदेश यात्रा का पिहोवा में भव्य स्वागत, सूरजेवाला और कुमारी शैलजा ने भाजपा पर साधा निशाना

हरियाणाः कांग्रेस संदेश यात्रा का पिहोवा में भव्य स्वागत, सूरजेवाला और कुमारी शैलजा ने भाजपा पर साधा निशाना

कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में निकाली गई कांग्रेस संदेश यात्रा का पिहोवा में भव्य स्वागत हुआ। कांग्रेस नेता संदीप ओंकार की अगुवाई में अनाज मंडी में हुई रैली में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर कुमारी शैलजा ने कहा कि देश की संपत्ति को कुछ अमीर घरानों के हाथों सौंपा जा रहा है।

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में निकाली गई कांग्रेस संदेश यात्रा का पिहोवा में भव्य स्वागत हुआ। कांग्रेस नेता संदीप ओंकार की अगुवाई में अनाज मंडी में हुई रैली में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर कुमारी शैलजा ने कहा कि देश की संपत्ति को कुछ अमीर घरानों के हाथों सौंपा जा रहा है।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

वहीं सूरजेवाला ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि मौजूदा सरकार युवाओं को मजदूर बनाकर इजरायल भेज रही है। हरियाणा में बदलाव की आंधी चल रही है। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। अब वह दिन दूर नहीं जब हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। यह बातें हरियाणा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा कुमारी शैलजा ने रविवार को पिहोवा अनाज मंडी में कांग्रेस संदेश यात्रा में कही।

रैली को राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कुमारी शैलजा ने कहा कि  भाजपा ने गत विधानसभा चुनावों के समय प्रदेश की जनता से अनेक वायदे किए थे,  लेकिन मौजूदा सरकार ने उनमें से कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में बेरोजगारी दर बढ़ रही है। सरकार द्वारा रोजगार न देने के कारण युवा नशे की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि अब प्रदेश की कमान कांग्रेस पार्टी के हाथों ही सौंपनी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com