मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
अन्य खबरें

Haryana News: नकली मैगी मसाला बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक को किया गया गिरफ्तार

इंडिया वॉइस

नकली मसाल बनाने वाली फैक्ट्री से पुलिस ने 19,200 पीस नकली मैगी मसाला बरामद किया है ,मैगी मसाला के सैंपल को भेजा गया लैब

शेयर करें

Haryana News: मैगी आज कल सभी लोगो की पसंद बन गयी है,बच्चो से लेकर बड़े सभी मैगी को पसंद करते है ,मैगी से जुड़ी अक खबर सामने आई है ,फ़रीदाबाद मे एक फक्ट्री में काफी दिनो से मैगी मसाला के नाम पे नकली मैगी मसाला बना कर बेचा जा रहा था , क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने शहर के पल्ला एरिया में नकली मैगी मसाला बनाने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है, पुलिस द्वारा काफी मात्रा में नकली मैगी मसाला के साथ पैकिंग मशीन व मैगी मसाला के खाली रैपर भी बरामद हुआ है ,पुलिस ने 19,200 पीस तैयार नकली मैगी मसाला के पैकीट को भी अपने पास ले लिया है और सेंपल को टेस्ट के लिए भेजवा दिया गया है

फरीदाबाद DCP क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार की टीम ने फैक्ट्री पे छापेमारी कर के नकली मैगी मसाला का भंडाफोड़ किया है,पुलिस ने बताया की फैक्ट्री के मालिक का नाम ललित (40) है, जो पलवल के बामणी खेड़ा गांव का रहने वाला है, फिलहाल वो फरीदाबाद में रह रहा था, क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूचना मिली थी की ललित नकली मैगी मसाला बना कर ब्रांडेड कंपनियों के रैपर में पैक करके मार्केट में सप्लाई करवाता है ,इस सूचना पे कारवाही करते हुये क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

पूछताछ करने पर आरोपी ( ललित ) कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिसके बाद आरोपी पर धोखाधड़ी और नकली खाद्य पदार्थ बनाने का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दि गयी है , खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा मैगी मसाला के सैंपल लेकर लैब भिजवा दिए गए हैं. रिपोर्ट आने पर खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

शेयर करें