मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP Weather Update: UP में हो गई मानसून की एंट्री? इन 50 जिलों में कही लू तो कही मानसून का अलर्ट जारी

up bureau

त्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। लखनऊ समेत यूपी के कुछ जिलों में आंधी-के साथ बारिश के बाद कुछ राहत मिली है। ठंडी हवाओं की वजह से मौसम सुहाना हो गया है। अब मानसून का भी इंतजार खत्म होने वाला है। बादलों की आवाजाही जारी है।

UP Weather Update: UP में हो गई मानसून की एंट्री? इन 50 जिलों में कही लू तो कही मानसून का अलर्ट जारी
शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। लखनऊ समेत यूपी के कुछ जिलों में आंधी-के साथ बारिश के बाद कुछ राहत मिली है। ठंडी हवाओं की वजह से मौसम सुहाना हो गया है। अब मानसून का भी इंतजार खत्म होने वाला है। बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 24 जून से यूपी में मानसून दस्तक दे देगा। हालांकि अभी भी यूपी के कई जिलों में गर्मी से राहत नहीं मिली है।

यूपी में मानसून 24 से 25 जून तक एंट्री

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट की मानें तो यूपी में मानसून 24 से 25 जून तक एंट्री कर सकता है। उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री बलिया और गोरखपुर के रास्ते हो सकता है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 22 जिलों के लिए 20 जून तक लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। आज पूरे प्रदेश में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

कहीं आंधी-तूफान तो कहीं लू को लेकर रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ बौछारें गिरने की संभावना है। इसके साथ कई जिलों में लू चलने की भी संभावना है। 21 जून से 23 जून तक आंधी-तूफान को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

शेयर करें