मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

50 लाख रुपये के अवैध गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कंटेनर में छिपाकर ला रहे थे माल

up bureau

यूपी के मैनपुरी की करहल थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने 2 कुंतल से अधिक मादक पदार्थ अवैध गांझा के साथ 3 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। पकडे गए गाँझे की कीमत 50 लाख रूपये बताई जा रही है।

50 लाख रुपये के अवैध गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कंटेनर में छिपाकर ला रहे थे माल
50 लाख रुपये के अवैध गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कंटेनर में छिपाकर ला रहे थे माल
शेयर करें

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी की करहल थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने 2 कुंतल से अधिक मादक पदार्थ अवैध गांझा के साथ 3 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। पकडे गए गाँझे की कीमत 50 लाख रूपये बताई जा रही है। आरोपी तस्कर गाँझे को केंटर में लादकर तस्करी के लिए ले जा रहे थे तभी पुलिस ने गाड़ी सहित आरोपियों को गिरफ़्तार कर गाँझे की बरामदगी कर ली। पकडे गए सभी आरोपी दूसरे जनपद के रहने वाले हैं, जिनमे से मास्टरमाइंड राजा का बड़ा आपराधिक इतिहास बताया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेजने की कार्यवाही की है।

शेयर करें