मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर में हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान

Rakesh

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में थाना परिसर में हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोलर के पैनल में गमछे से पुलिसकर्मी का शव लटकता मिला। मृतक पुलिसकर्मी राधेश्याम कुमार दीवान के पद पर तैनात थे।

sucide
शेयर करें

सिद्धार्थनगर। यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में थाना परिसर में हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोलर के पैनल में गमछे से पुलिसकर्मी का शव लटकता मिला। मृतक पुलिसकर्मी राधेश्याम कुमार दीवान के पद पर तैनात थे।

थाना परिसर में फंदे से लटकता शव देख पुलिसकर्मियों  में हड़कंप मच गया। घटना सुबह 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुमार और सदर क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रावाई में जुटी है। घटना थाना क्षेत्र उसका बाजार परिसर की है।

शेयर करें