मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः बाल-बाल बचे स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के वक्त टला हादसा   

Rajni

उत्तराखंड के चमोली में बीते दिनों नमामि गंगे प्रोजेक्ट के साइट पर हुए करंट हादसे में गंभीर रूप से 6 घायलों को एयरलिफ्ट करके एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। जहां सभी घायलों का हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री समेत कई नेता पहुंचे थे।

Health Minister Dhan Singh Rawat
शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली में बीते दिनों नमामि गंगे प्रोजेक्ट के साइट पर हुए करंट हादसे में गंभीर रूप से 6 घायलों को एयरलिफ्ट करके एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। जहां सभी घायलों का हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री समेत कई नेता पहुंचे थे।

इसी दौरान उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत भी घायलों का हाल-चाल लेने के लिए हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश पहुंचे थे। जहां लैंडिंग के वक्त वह खुद हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गए।

दरअसल ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में घायलों को देखने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत हेलिकॉप्टर से पहुंचे थे। जिस समय उनका हेलिकॉप्टर लैंड कर रहा था, उस समय अस्पताल के हेलीपैड पर एक प्लास्टिक का बड़ा टुकड़ा उड़कर हेलिकॉप्टर के प्रोपेलर ब्लेड्स के पास तक पहुंच गया। गनीमत ये रही कि ये टुकड़ा ब्लेड में नहीं फंसा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

अपर सचिव ने घटना पर बैठाई जांच

मामला सामने आते ही आनन-फानन में इस घटना पर जांच बैठा दी गई है। अपर सचिव युकाडा सी. रविशंकर का कहना है कि जिस जगह हेलिकॉप्टर को लैंड करना होता है, वहां के प्रशासन से एनओसी प्राप्त की जाती है। इसके बाद वहां का प्रबंधन हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के लिए इंतजाम करता है।

उन्होंने कहा कि एम्स अस्पताल में लैंडिंग के वक्त बड़ी चूक

हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। जो भी इसमें दोषी पाए जाएगा। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि हेलीपैड प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि आगे से लैंडिंग के वक्त ऐसी कोई भी वस्तु हेलीपैड पर ना रहे।

टैग: uttarakhand
शेयर करें